सुलतानपुर। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के अवसर पर सिविल लाइन स्थित संकटमोचन धाम में भव्य संगीतमयी सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान एडवोकेट वरुण मिश्रा सपत्नीक उपस्थित रहे और विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ का आयोजन संपन्न कराया। संगीतमयी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारे का शुभारंभ प्रवीण कुमार अग्रवाल, चेयरमैन नगरपालिका परिषद द्वारा किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने मिलकर भंडारे का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में लालडिग्गी वार्ड के सभासद डीप सिंह तथा सीताकुंड वार्ड के सभासद अरुण तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भक्तों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति, सेवा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़े मंगल के इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का सुंदर संदेश दिया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
