सुलतानपुर। सुलतानपुर में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच इसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विधायक ताहिर खान ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार विधायक ने जिन मरीजों का हाल जाना उनमें सड़क दुर्घटना में घायल बंदुआ निवासी रशीद, राजापुर निवासी घनश्याम मौर्य तथा डाऊदपुर निवासी रामकुमार मौर्य शामिल रहे। इसके अलावा धायरा निवासी रेहान की वालिदा की तबीयत खराब होने पर विधायक ने उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से मरीजों को बेहतर उपचार एवं उचित देखभाल उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि इसौली विधानसभा क्षेत्र के किसी भी नागरिक को परेशानी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद दी जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में विधायक के पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों के उपचार से संबंधित जानकारी ली।
विधायक ताहिर खान ने कहा कि सड़क हादसों में घायल लोगों को समय पर इलाज मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने चिकित्सकों से संवेदनशीलता के साथ इलाज करने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने की बात कही।
स्थानीय लोगों ने विधायक के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इस तरह अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जानना लोगों में भरोसा पैदा करता है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
