सुलतानपुर। जनपद में युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आगामी 25 जून 2026 को आयोजित होने वाले एमएसएमई दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सीडीओ ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाएं, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी योजना से जुड़ सकें।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि एमएसएमई दिवस के अवसर पर लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने तथा उद्यम स्थापना से संबंधित आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।
सीडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जिले के युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्यमी बनें। इसके लिए बैंकिंग संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंक प्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने योजना की प्रगति से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की और लक्ष्य पूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एमएसएमई दिवस के सफल आयोजन एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों और बैंकिंग संस्थानों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
