सुलतानपुर। लोकसभा क्षेत्र सुलतानपुर के सांसद राम भुआल निषाद का जनसंपर्क, जनसंवाद एवं जनसेवा अभियान सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अपने दौरे के दौरान सांसद ने जहां आमजन की समस्याओं को सुना, वहीं सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से सीधा संवाद भी स्थापित किया। पूरे दौरे के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
गोरखपुर-वाया आजमगढ़ लिंक रोड तथा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे-122 के माध्यम से जनपद आगमन पर कूरेभार में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद राम भुआल निषाद का जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने सांसद का अभिनंदन किया।
सुलतानपुर डाक बंगला में सांसद ने जिले के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता दर्शन के दौरान गोरेगांव क्षेत्र के निषाद समाज के लोगों ने कथित अत्याचार से जुड़ी शिकायत सांसद के समक्ष रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद राम भुआल निषाद ने तत्काल डीआईजी से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
दौरे के क्रम में सांसद खुनशेषखपुर, लंभुआ पहुंचे, जहां श्री रामसहाय यादव के आवास पर क्षेत्रीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। सांसद ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
ग्राम पंचायत अहिरौला में प्रधान शेर बहादुर यादव की उपस्थिति में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और अन्य स्थानीय समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने संबंधित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
अहिरौला स्थित निषाद बस्ती में शंकर निषाद के यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। सांसद राम भुआल निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अपने दौरे के दौरान सांसद करौंदी कला ब्लॉक की ग्राम पंचायत सागर्दे पहुंचे, जहां उन्होंने अस्वस्थ ग्राम प्रधान कमलेश निषाद का हालचाल जाना। सांसद ने उन्हें हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सांसद के बड़े पुत्र इंजीनियर सत्य प्रकाश निषाद, सांसद पीआरओ सुरेंद्र निषाद, समर निषाद प्रधान, राधेश्याम निषाद, राहुल निषाद, शम्श भाई, राजकुमार निषाद, नीरज प्रधान, आलोक यादव, महादेव निषाद, मुन्ना निषाद, अनिल निषाद, धीरज यादव, सोनू निषाद, रविंद्र निषाद सहित पीडीए समाज के अनेक नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJune 16, 2026सुलतानपुर में सातवें बड़े मंगल पर भक्ति का सागर उमड़ा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
BALDIRAIJune 16, 2026देहली बाजार में बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था की भीड़, भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने किया प्रसाद वितरण
BALDIRAIJune 16, 2026CHC डॉक्टर की कथित जातिगत टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, BJP नेता ने डिप्टी सीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग
ACADEMICJune 16, 2026स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का सफल आयोजन
