सुलतानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं संवाद अभियान के तहत लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के अमरूपुर मंडल में प्रबुद्ध वर्ग से आत्मीय मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना है।
कार्यक्रम के दौरान अमरूपुर मंडल के रामगढ़ सेक्टर स्थित रुपीकापूरा गांव में समाज के प्रतिष्ठित और सम्मानित लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए और सरकार की योजनाओं के प्रभाव पर चर्चा की।
इस दौरान मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं प्रखर वक्ता श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय (मास्टर साहब) से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षा जगत में उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया। इसके अलावा पूर्व चिकित्सक एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. लाल बहादुर तिवारी से भी मुलाकात की गई। दोनों वरिष्ठ नागरिकों के साथ सरकार की विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अखिलेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश चंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री अशोक सिंह, बूथ अध्यक्ष राजेश तिवारी, राघव राम तिवारी, नरेंद्र गिरी, लाल बहादुर चौहान, हर्षित गुप्ता, विजय तिवारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
