सुलतानपुर। जनपद के बच्चों को कुपोषण, दृष्टि संबंधी समस्याओं और रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी से बचाने के उद्देश्य से बुधवार को विटामिन ‘ए’ सम्पूरण अभियान (प्रथम चरण) का शुभारम्भ किया गया। विकास खण्ड कुड़वार के असरोगा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान के तहत जिले के 9 माह से 5 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की सम्पूरण खुराक निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह खुराक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्रों के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने बताया कि विटामिन ‘ए’ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से बच्चों में आंखों की रोशनी प्रभावित होने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उन्हें कुपोषण से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस अभियान के अंतर्गत कुल 2,70,047 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि पात्र बच्चों तक समयबद्ध तरीके से विटामिन ‘ए’ की खुराक पहुंचाई जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 9 माह से 5 वर्ष तक आयु वर्ग के बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर अवश्य ले जाएं और विटामिन ‘ए’ की खुराक दिलाकर उन्हें स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने में सहयोग करें।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
