सुलतानपुर। सुलतानपुर नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मल चौराहे पर रविवार शाम गोलीबारी और पथराव हुआ। लड़की छेड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। उप निरीक्षक वेद प्रकाश की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उप निरीक्षक द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना रविवार (3 मई,) शाम करीब 06:30 बजे नॉर्मल चौराहे पर स्थित शर्मा चाय की दुकान के पास हुई। लड़की छेड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हुई, जो जल्द ही बढ़ गई। एक पक्ष के अमन बाबा ने अवैध तमंचे से निशांक मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला करना शुरू कर दिया। चौराहे पर मौजूद लोग और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
पुलिस ने मुखबिरों और जांच के आधार पर दोनों पक्षों के कई युवकों को नामजद किया है। प्रथम पक्ष से निशांक मिश्रा (सिविल लाइन), राज मौर्या (एमजीएस चौराहा), फैसल खान और आमिर (नॉर्मल चौराहा) के नाम शामिल हैं। द्वितीय पक्ष से जय उर्फ आर्यवीर सिंह (न्यायनगर), सत्यम विश्वकर्मा उर्फ डेविल (अहिमाने), अमन बाबा (पयागीपुर), रेहान सिद्दीकी, सुरजन, अंशुमान तिवारी और रौनक मिश्रा के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक वेदप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, इन दोनों गुटों के बीच पहले भी KNICE के पास झगड़ा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच उप-निरीक्षक अविनाश चंद्रा को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsNovember 7, 2026अहमदाबाद में जमीन के सौदों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पुराने अदालती रिकॉर्ड भी चर्चा में
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
