सुलतानपुर। सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में एक घर में बच्चे के जन्म की खुशी मातम में बदल गई। आतिशबाजी के बारूद में हुए विस्फोट से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस ने उप निरीक्षक राम प्रेम कनौजिया की तहरीर पर इस मामले में अभियोग दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नारायणपुर निवासी सुजीत कन्नौजिया और गुलाब कन्नौजिया के परिवार में बच्चा पैदा होने के उपलक्ष्य में आतिशबाजी लाई गई थी।
आरोप है कि परिजनों द्वारा लापरवाही से छोड़े गए पटाखों से बचे हुए बारूद को बच्चों ने इकट्ठा कर लिया था। बच्चे गिट्टी (पत्थरों) में बारूद लपेटकर उससे खेल रहे थे, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हो गया।
धमाका इतना भीषण था कि आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी डर व्याप्त हो गया और कई परिवारों ने सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी शुरुआत में लोगों को समझाने-बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक (SI) राम प्रेम कन्नौजिया की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, पटाखों के असुरक्षित भंडारण और लापरवाहीपूर्ण उपयोग के कारण यह हादसा हुआ।
मामले में सुजीत कन्नौजिया (पुत्र रामसुमेर) और गुलाब कन्नौजिया (पुत्र रामआसरे) के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है।
घायलों में राघवेंद्र सिंह (10 वर्ष) पुत्र उत्तम सिंह, निवासी पयागीपुर और मो. सुभहान (17 वर्ष) पुत्र दिलशाद, निवासी नारायणपुर शामिल हैं, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, हर्ष (5 वर्ष) पुत्र गुलशन और यश (10 वर्ष) पुत्र रोशन, दोनों निवासी नारायणपुर को इमरजेंसी से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
