सुलतानपुर। सुलतानपुर में एक किशोर के शव का पोस्टमार्टम के बाद दूसरे दिन मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को प्याज खोदने गए एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला था। उसके शरीर और आंख पर चोट के निशान पाए गए हैं। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए खेत मालिक पर शक जताया है। और पुलिस में नामजद तहरीर दिया है।
यह घटना रविवार को सामने आई, जब किशोर अर्पित गुप्ता का शव तालाब से बरामद हुआ। शव पर मिले चोट के निशान ने मामले को संदिग्ध बना दिया, जिसके बाद परिजनों ने इसे डूबने से हुई मौत मानने से इनकार कर दिया।
मृतक अर्पित गुप्ता के पिता श्रीनाथ गुप्ता, निवासी पथरा, थाना कोतवाली लंभुआ, ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 3 मई की सुबह 5 बजे उन्होंने अपने बेटे अर्पित को नरायनपुर निवासी गुरुदीन वर्मा के घर प्याज खोदने के लिए भेजा था। श्रीनाथ गुप्ता ने आरोप लगाया कि गुरुदीन वर्मा ही इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं।
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को तालाब में डूबने से हुई मौत बताया था, लेकिन परिजनों के आरोपों और शव पर चोट के निशान के बाद जांच तेज की गई। एसडीएम लंभुआ प्रीति जैन और सीओ ऋतिक कपूर ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद मंगलवार को नरेंद्रापुर घाट पर किशोर अर्पित का अंतिम संस्कार किया गया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
