सुलतानपुर। जनपद में दो सगी बहनों से कथित छेड़खानी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। देर रात एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायन सिंह द्वारा दी गयी बाइट- pic.twitter.com/ZivjeAlDUT
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) June 11, 2026
हवाई पट्टी के पास मिली थी आरोपी की सूचना
पुलिस के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 2:15 बजे थाना कोतवाली नगर को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति हवाई पट्टी के पास मौजूद है और उसके पास अवैध सामान हो सकता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ (27 वर्ष) पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी शास्त्री नगर, थाना कोतवाली नगर, सुलतानपुर के रूप में हुई है।
9 जून की घटना में था वांछित
पुलिस जांच में सामने आया है कि 9 जून को दो सगी बहनें अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सुनसान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अंधेरा हो गया था। आरोप है कि उसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने दोनों बहनों के साथ छेड़खानी की थी। पीड़िताओं की शिकायत पर थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है और उसके स्वामित्व तथा चोरी से जुड़े मामलों की पड़ताल की जा रही है।
अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, बरामद मोटरसाइकिल और अन्य संभावित घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
