सुलतानपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट वाले स्कूली वाहनों की सघन जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अलका शुक्ला ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन वाहनों की फिटनेस अथवा परमिट की अवधि समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल उनका नवीनीकरण करा लें। अन्यथा जांच के दौरान उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से भी कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केवल वैध फिटनेस और परमिट वाले वाहनों का ही संचालन सुनिश्चित करें। जिन वाहनों के दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें स्कूल परिवहन व्यवस्था में शामिल न किया जाए तथा संबंधित वाहन स्वामियों को शीघ्र नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए जाएं।
उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को केवल ऐसे स्कूली वाहनों से ही विद्यालय भेजें, जिनके सभी आवश्यक दस्तावेज वैध हों। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सकेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
