सुलतानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर (एएसएमसी) ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। मेडिकल कॉलेज में अमेठी जिले की रहने वाली 64 वर्षीय महिला सीता का टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक किया गया। यह जटिल सर्जरी सफल होने के बाद मरीज अगले ही दिन चलने लगीं, जिसे चिकित्सकों ने बड़ी सफलता बताया है।
जानकारी के अनुसार, मरीज लगभग 10 दिन पहले गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोट लगी थी। जांच और एक्स-रे रिपोर्ट में मरीज के नेक ऑफ फीमर फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विस्तृत परीक्षण और मूल्यांकन कर इलाज की प्रक्रिया शुरू की।
ऑर्थोपेडिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमोल रेबेलो ने मरीज की स्थिति को देखते हुए हाइब्रिड टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) करने का निर्णय लिया। सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न करने में डॉ. गायादीन (सीनियर रेजिडेंट), डॉ. राजेश (एनेस्थेटिस्ट), ओटी स्टाफ और नर्सिंग टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, एएसएमसी सुलतानपुर में पहली टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) सर्जरी की शुरुआत डॉ. अमोल रेबेलो द्वारा की गई थी। इसके बाद संस्थान में अब नियमित रूप से इस तरह की आधुनिक और जटिल सर्जरी की जा रही हैं।
डॉ. अमोल रेबेलो ने बताया कि वर्तमान समय में एएसएमसी सुलतानपुर के ऑर्थोपेडिक्स विभाग में टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR), स्पाइन सर्जरी और आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों को टोटल हिप रिप्लेसमेंट, टोटल नी रिप्लेसमेंट और आर्थ्रोस्कोपी जैसी अत्याधुनिक सर्जरी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है।
इस सफल ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रियंक, डॉ. सलील, ऑर्थोपेडिक्स विभाग के चिकित्सकों, ओटी असिस्टेंट, नर्सिंग स्टाफ तथा आयुष्मान योजना से जुड़े कर्मचारियों तौसीफ और इम्तियाज के योगदान की भी सराहना की गई।
चिकित्सकों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में अब जटिल सर्जरी के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आसपास के जिलों के मरीजों को भी उच्चस्तरीय इलाज का लाभ मिल रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
