सुलतानपुर। लोकसभा सुलतानपुर से समाजवादी पार्टी सांसद रामभुआल निषाद का एक दिवसीय जनसंपर्क एवं क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम मंगलवार को विभिन्न सामाजिक और जनहित गतिविधियों के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान सांसद ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया और आम जनता को विकास एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया।
सांसद रामभुआल निषाद के सुलतानपुर पहुंचने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 136 सेमरी टोल प्लाजा पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।
दौरे के दौरान सांसद रामभुआल निषाद सेमरी बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने विजय यादव की पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने पूर्व विधायक अनूप सण्डा द्वारा आयोजित भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इसके बाद सांसद सुलतानपुर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और डाक बंगला परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता ने सड़क, बिजली, राजस्व, आवास, पेंशन और अन्य जनहित से जुड़े मामलों को सांसद के सामने रखा।
सांसद ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इस दौरान सांसद रामभुआल निषाद ने 13 वर्षीय छात्र राजकुमार निषाद को भी सम्मानित किया, जिसने गोमती नदी में डूब रहे तीन युवकों की जान बचाकर अदम्य साहस का परिचय दिया था। सांसद ने छात्र को आर्थिक सहयोग देकर उसका उत्साहवर्धन किया और उसके साहसिक कार्य की सराहना की।
इसके बाद सांसद ने विधानसभा कादीपुर के पूर्व विधायक भगेलू राम के आवास पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि क्षेत्र की जनता का विश्वास और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा, बुजुर्ग और जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे और सुलतानपुर में अमन, शांति एवं खुशहाली बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
