rahul-gandhi-protest-before-amethi-visit-bjp-workers-gauriganj

अमेठी आगमन से पहले राहुल गांधी का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में किया प्रदर्शन, ‘राहुल गांधी वापस जाओ’ के नारे लगाए

अमेठी। अमेठी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। गौरीगंज फल मंडी के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे खड़े होकर “राहुल गांधी वापस जाओ” के नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान नहीं दे रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र, आशा बाजपेई और अरुण मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सड़क किनारे भीड़ जमा हो गई, जिससे राजनीतिक चर्चा का माहौल बन गया।

राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर जिले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ती दिख रही है।

Author Profile

Shubham Baranwal