- अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने पर प्रशासन का विशेष जोर
- आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की दी गई जानकारी
सुलतानपुर। सुलतानपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर में फायर सेफ्टी वीक के तहत मंगलवार को अस्पताल ब्लॉक में नर्सिंग स्टाफ के लिए अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आग से संबंधित आपात स्थितियों में सतर्क एवं प्रशिक्षित बनाना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के महत्व, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के तरीकों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपदा की स्थिति में संयम एवं तत्परता से कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रियंक वर्मा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर CMS डॉ. अविनाश, डॉ. आरिफ, डॉ. सुरभि, डॉ. मीनू, डॉ. आशीष तथा मैट्रन प्रेमलता की विशेष उपस्थिति रही।
प्रशिक्षण सत्र में मौजूद सभी नर्सिंग स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्य करने की शपथ ली।
महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य कर्मियों को हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा जा सके।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
