सुलतानपुर। जिले के बल्दीराय तहसील अंतर्गत हलियापुर स्थित उत्कर्ष गैस एजेंसी (Utkarsh Gas Agency) पर उपभोक्ताओं ने गंभीर अनियमितताओं और कालाबाजारी के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा गया, जिसमें निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है। हैरानी की बात यह है कि बिना गैस प्राप्त किए ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ‘डिलीवरी पूरी होने’ का मैसेज भेज दिया जाता है। इतना ही नहीं, उनके खातों में गैस सब्सिडी (पहल योजना) की राशि भी ट्रांसफर हो रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कागजों पर फर्जी डिलीवरी दिखाकर बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि गैस एजेंसी का मालिक पड़ोसी जिले अमेठी के जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। उपभोक्ताओं का दावा है कि इसी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वह उन्हें डराने-धमकाने का काम करता है और एजेंसी कर्मचारियों के जरिए गैस की कालाबाजारी करवा रहा है।
शिकायतकर्ता प्रभात सिंह ने कई ऐसे उपभोक्ताओं की सूची भी प्रशासन को सौंपी है, जिनके साथ हाल ही में इस तरह की कथित धोखाधड़ी हुई है। इनमें चंद्र प्रताप (उस्कापुर), अन्नू कुमारी (हलियापुर), धनंजय सिंह (हलियापुर), शिव कुमार यादव (डीह), रियासत (हलियापुर) और धर्मेंद्र कुमार सिंह (जरईकला) शामिल हैं। सभी का आरोप है कि उन्हें बिना सिलेंडर मिले ही डिलीवरी का मैसेज प्राप्त हुआ।
शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सुलतानपुर और पूर्ति निरीक्षक बल्दीराय को भी भेजी गई है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यदि कोई बड़ा घोटाला हो रहा है तो उसका पर्दाफाश किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
