सुलतानपुर। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक तेज हो गई है। सराफा बाजार से लेकर वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक हर जगह ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर और छूट दे रहे हैं, जिससे खरीदारी का माहौल और भी गर्म हो गया है।
सोना-चांदी की खरीदारी के लिए लोग पहले से ही बाजार पहुंचने लगे हैं। वहीं बाइक, कार और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री में भी तेजी आई है। कारोबारियों का मानना है कि इस बार अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर अच्छी बिक्री होने की पूरी उम्मीद है।
अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व रविवार, 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। असल में यह तिथि अबूझ मुहूर्त होती है, जिसमें सोना और नई वस्तुओं की खरीद विशेष फलदायी मानी जाती है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिले के सराफा कारोबारियों के अनुसार इस मौके पर सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री में भारी बढ़ोतरी होती है और इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
वाहनों की बुकिंग में बढ़ोतरी
अक्षय तृतीया को शुभ मानते हुए लोग नई गाड़ियों की बुकिंग भी कर रहे हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारी दीपक जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है और कई लोग इस दिन डिलीवरी लेने के लिए पहले से बुकिंग करा रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी तेजी
जिले के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीया और शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के चलते बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचकर सामान की खरीदारी या बुकिंग कर रहे हैं, ताकि त्योहार और शादी के शुभ मौके पर डिलीवरी ली जा सके।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
