सुलतानपुर। भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिले के पांच विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 10 प्रमुख फीडरों को आगामी 31 जुलाई तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था से लगभग दो लाख से अधिक आबादी को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निर्धारित नियमित बिजली रोस्टर अभी भी 18 घंटे का रहेगा, लेकिन नई व्यवस्था से तकनीकी समस्याओं के समाधान में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पारेषण खंड द्वारा 220 केवी उपकेंद्र पयागीपुर से जुड़े कूरेभार, असरोगा, कुड़वार, रामगंज और पकड़ी उपकेंद्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का आदेश जारी किया गया है।
इन उपकेंद्रों से जुड़े कूरेभार, धनपतगंज, बंधुआकला, रामनगर, कुड़वार, सरकौड़ा, रामगंज, शिवगढ़, पकड़ी और धम्मौर फीडर वर्तमान समय में ओवरलोड की स्थिति से गुजर रहे हैं। बढ़ती गर्मी और बिजली की अधिक मांग के चलते इन फीडरों पर बार-बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही थी।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में लगातार इजाफा हुआ है, जिसके कारण कई बार फीडरों में तकनीकी खराबियां उत्पन्न हो रही थीं। इन खराबियों का पता लगाने और आपूर्ति बहाल करने में कई घंटे लग जाते थे, जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
अब पांचों उपकेंद्रों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहने से यदि किसी फीडर में तकनीकी खराबी आती है, तो स्थानीय स्तर पर उसे जल्दी ठीक कर आपूर्ति तत्काल बहाल की जा सकेगी। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
गर्मी के मौसम में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों के लिए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया पौधरोपण
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर: स्कॉर्पियो में नई अवैध पिस्टल चलाते समय चली गोली, आजाद वर्मा की मौत का पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार
