baldirai-bihi-nidura-farmer-registry-and-share-determination-work-in-full-swing

बल्दीराय में किसानों को बड़ी राहत: बीही निदूरा में युद्धस्तर पर चल रहा फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण कार्य

सुलतानपुर। तहसील बल्दीराय क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रशासन और राजस्व विभाग की सक्रियता के चलते ग्राम सभा बीही निदूरा में फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण का कार्य युद्धस्तर पर तेजी से किया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा बीही निदूरा में हल्का लेखपाल राघवराम अपनी टीम के साथ प्रतिदिन पंचायत भवन पर बैठकर किसानों से जुड़े अभिलेखीय कार्यों का निस्तारण कर रहे हैं। राजस्व विभाग की इस पहल से गांव स्तर पर ही लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

किसानों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाने के कारण ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी, लेकिन अब गांव में ही समस्याओं का समाधान मिलने से काफी राहत महसूस हो रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मौके पर राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी से कार्यों में पारदर्शिता भी बनी हुई है और समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

फार्मर रजिस्ट्री और अंश निर्धारण कार्य में तेजी आने के बाद क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। इससे कृषि संबंधी दस्तावेजों के कार्य समय से पूरे होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि लेखपाल राघवराम की सक्रिय टीम में कृषि विभाग से जुड़े सतगुरु भारती, राकेश कुमार, लक्ष्मी सिंह, सुमन, सुशीला यादव और पवन कुमार भी शामिल हैं, जो किसानों के कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कराने में सहयोग कर रहे हैं।

प्रशासन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने और किसानों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi