सुलतानपुर। सुलतानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद में शहर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रवीण अग्रवाल, अधिशाषी अधिकारी लाल जी सरोज, विभिन्न वार्डों के सभासद तथा विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में पुराने विद्युत पोल और जर्जर तार दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, इसलिए उन्हें तत्काल बदला जाना जरूरी है। इसके अलावा नए विकसित हो रहे मोहल्लों में अब तक बिजली के पोल और तार नहीं पहुंच पाए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सभासदों ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने, लो वोल्टेज और खराब लाइन व्यवस्था जैसी समस्याओं को भी अधिकारियों के सामने रखा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में खराब बिजली व्यवस्था के कारण आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में विधायक विनोद सिंह ने विद्युत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर क्षेत्र की सभी समस्याओं को एक माह के भीतर चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का सर्वे कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्य शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि जहां पोल और तार बदलने की जरूरत है वहां प्राथमिकता से काम कराया जाएगा तथा नए मोहल्लों में भी बिजली व्यवस्था पहुंचाने की कार्रवाई तेज की जाएगी।
बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था और जनसुविधाओं को मजबूत करने को लेकर कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और विद्युत विभाग के समन्वय से शहरवासियों को जल्द राहत मिलेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
