सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निर्णायक संघर्ष का मन बना लिया है। सुल्तानपुर सहित पूरे प्रदेश में कर्मचारी पिछले दो महीने (मार्च और अप्रैल) से मानदेय न मिलने से नाराज हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक उनका बकाया वेतन नहीं मिला, तो 21 मई से ‘नो पे-नो वर्क’ नीति के तहत पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रशासन को एक पत्र सौंपा। संघ ने स्पष्ट किया है कि 20 मई तक मानदेय का भुगतान न होने पर 21 मई से जिले के सभी कर्मचारी ‘नो पे-नो वर्क’ की नीति अपनाते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। हालांकि, जनहित को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रहेंगी।
कर्मचारियों का कहना है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है, जिससे बच्चों की स्कूल फीस, किताबें और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पैसे नहीं हैं। इस स्थिति ने उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।
प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार, 18, 19 और 20 मई को प्रदेश भर के सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं।
डॉ. आकर्ष शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जिले के एनएचएम कर्मचारियों का वेतन लंबित है। उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों को अपने घरों का किराया, बिजली का बिल भरना है और बच्चों की स्कूल फीस जमा करनी है। समय पर बिल न भरने के कारण कई कर्मचारियों के घरों की बिजली तक काट दी जा रही है।’
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 20, 2026हाईकोर्ट का सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को निर्देश: स्टाफ नर्स की शिकायत पर दो माह में लें फैसला
Breaking NewsMay 20, 2026स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के खिलाफ CPI का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Breaking NewsMay 20, 2026सुलतानपुर में गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से हाहाकार, 10–15 दिन तक एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता
Breaking NewsMay 20, 2026ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों का प्रदर्शन, जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
