सुलतानपुर। सुलतानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
सुलतानपुर सदर से भाजपा विधायक विनोद सिंह के प्रयासों का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। इन मार्गों के निर्माण से धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव विनय कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। शासन स्तर पर प्रस्ताव को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
इन तीन प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण
1. देवीपाटन मंदिर मार्ग: दिखौली मुख्य मार्ग से चमनगंज होते हुए देवीपाटन मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
2. काली माता मंदिर मार्ग: बनमई मुख्य मार्ग से काली माता मंदिर तक सड़क को चौड़ा कर बेहतर बनाया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से आसपास के गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और धार्मिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
3. गोपीनाथ धाम मार्ग: पलहीपुर-महेदवा से अल्लीपुर होते हुए गोपीनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। यह मार्ग क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, इसलिए इसके निर्माण को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
इन सड़कों के निर्माण की खबर सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन मार्गों की हालत खराब थी, लेकिन अब सड़क चौड़ीकरण होने से आवागमन आसान होगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।
भाजपा विधायक विनोद सिंह ने कहा कि सुलतानपुर विधानसभा के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जनता को बेहतर सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया पौधरोपण
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर: स्कॉर्पियो में नई अवैध पिस्टल चलाते समय चली गोली, आजाद वर्मा की मौत का पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार
