सुलतानपुर। जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के संझौवा मजरे बहुरावां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान लक्ष्मी (28) पत्नी रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की मौत गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही लक्ष्मी को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि गुरुवार को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, मृतका के गले पर चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आई है, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
मृतका अपने पीछे 9 वर्षीय बेटा श्लोक कुमार और 4 वर्षीय बेटी श्रेष्ठी को छोड़ गई है। मां की अचानक मौत से दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
BALDIRAIMay 28, 2026सुलतानपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई बकरीद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी गई दुआ
Breaking NewsMay 28, 202644 घंटे बाद भू-समाधि से बाहर आए मौनी महाराज, सीताकुंड धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
BALDIRAIMay 28, 20261 जून को लखनऊ कूच करेंगे हजारों किसान, मुख्यमंत्री आवास चलो सत्याग्रह आंदोलन की तैयारियां तेज
LAMBHUAMay 28, 2026सुलतानपुर के विकवाजितपुर में मां बंगलामुखी धाम पर उमड़ी श्रद्धा, 51 सुहागिन महिलाओं ने की विशेष पूजा
