karaundikala-police-arrested-warrant-accused-kamlesh-pal

सुलतानपुर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सुलतानपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत करौंदीकला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं क्षेत्राधिकारी कादीपुर के कुशल निर्देशन में थाना करौंदीकला पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। यह मामला मा0 न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय प्रथम, जौनपुर से संबंधित फौजदारी प्रकीर्ण वाद संख्या 495/2024 बनाम कमलेश, धारा 128 दंड प्रक्रिया संहिता थाना खुटहन जनपद जौनपुर से जुड़ा हुआ था।

उपनिरीक्षक राजेश यादव और आरक्षी सत्यार्थ शुक्ला की टीम ने वारंटी अभियुक्त कमलेश पाल पुत्र रामफेर, निवासी ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष को गुरुवार सुबह करीब 10:55 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय जौनपुर के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर जिले में लगातार वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है और अपराधियों में पुलिस का भय बना हुआ है।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi