सुलतानपुर। सुलतानपुर में सोमवार को भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूजन-अर्चन और एक कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल और भाजपा नगर उपाध्यक्ष मंजू तिवारी सहित कई महिलाओं द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शिव मंदिर, सीता कुंड घाट तक एक कलश यात्रा निकाली गई।
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), डीसी एनआरएलएम के.डी. गोस्वामी, भाजपा नगर अध्यक्ष, नगर उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, अपना दल जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने विधान परिषद सदस्य का और जिला पर्यटन/सूचना अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कृषि विभाग से तारकेश्वर ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम और सोमनाथ मंदिर परिसर, प्रभास पाटन, गुजरात से प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकार राहुल पाण्डेय ने शिव तांडव, भजन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों और जनसामान्य को प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि की अनुमति से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
