सुलतानपुर। सुलतानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव पर बस टेंडर में जालसाजी और राजस्व को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है। यह मामला उनके पद से हटने के बाद सामने आया है, जिसमें नियमों का उल्लंघन कर एक चहेते वेंडर को लाभ पहुंचाने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार, टेंडर जेम पोर्टल पर प्रकाशित किया गया था। जेम नोटिफिकेशन में 2021 मॉडल या उससे नई, 52 से अधिक सीटों वाली बस की आवश्यकता बताई गई थी, जिसके सभी वैध कागजात होने अनिवार्य थे। हालांकि, टेंडर के साथ संलग्न पीडीएफ में वाहन का पंजीकरण 2020 से पूर्व का न होने की शर्त रखी गई थी, जो एक विसंगति है।
अनुबंध की अवधि को लेकर भी अनियमितता सामने आई है। पीडीएफ में अनुबंध एक वर्ष का बताया गया था, जिसे संचालक के प्रदर्शन के आधार पर अगले दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता था। जबकि, जेम की गाइडलाइन केवल एक वर्ष के विस्तार की अनुमति देती है। आरोप है कि यदि टेंडर सीधे दो साल के लिए निकाला जाता, तो बिड वैल्यू और जमानत राशि (बिड वैल्यू का 2%) बढ़ जाती। वेंडर को लाभ पहुंचाने के लिए कम अवधि (एक वर्ष) का टेंडर निकाला गया, जिससे राजस्व को नुकसान हुआ।
इस मामले में जिस बस (गाड़ी नंबर UP 65 AR 7602) के लिए टेंडर किया गया था, उसका पंजीकरण दिसंबर 2008 का है। यह बस लगभग 17 वर्ष 4 महीने पुरानी है। इसका फिटनेस 19 मार्च 2026 तक वैध था, लेकिन प्रदूषण प्रमाण पत्र नवंबर 2025 में समाप्त हो चुका था। सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र को हाल ही में ठीक कराया गया। यह टेंडर 22 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था, जो नियमों के विपरीत था क्योंकि बस की उम्र टेंडर की शर्तों से काफी अधिक थी।
मेडिकल कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य प्रियंक वर्मा ने इस संबंध में बताया कि बस कानूनी रूप से वैध थी। उन्होंने कहा कि बीच में बस खराब होने के कारण पुरानी बस का उपयोग किया गया था। वेंडर ने एक महीने के भीतर बस को ठीक कराने का आश्वासन दिया है, अन्यथा टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsMay 11, 2026संजय सिंह ने पीएम मोदी को दी सलाह, बोले- रैलियां, रोड शो और विदेश यात्राएं बंद करें
Breaking NewsMay 11, 2026राहुल गांधी में मामले में 21 मई को होगी सुनवाई: भाजपा नेता के अधिवक्ता पुराने आदेश के खिलाफ करेंगे रिवीजन याचिका दायर, कोर्ट ने दिया अंतिम मौका
Breaking NewsMay 11, 2026सुलतानपुर में RTI कार्यकर्ता को थाना प्रभारी ने धमकाया, भ्रष्टाचार की जांच के दौरान मिली धमकी, एसपी के पास पहुंचा मामला
Breaking NewsMay 11, 2026सुलतानपुर हाईवे किनारे 24 मवेशियों के शव मिले, तीन गंभीर, एसओजी समेत 4 टीमें वाहन और अपराधियों की तलाश में जुटीं
