सुलतानपुर। शहर के प्रतिष्ठित शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में सफलता का नया इतिहास रच दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशियों और तालियों की गूंज से भर उठा। छात्रों की शानदार उपलब्धि पर अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के प्रिन्सिपल डॉ. अजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था को एक बार फिर साबित किया है।
परीक्षा में छात्र उत्कर्ष दुबे ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जेहरा अतीक ने 93 प्रतिशत और अंतरा वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा प्रथम अग्रवाल ने 89.20 प्रतिशत, आकांक्षा मौर्य ने 89 प्रतिशत, आन्या ने 86 प्रतिशत, प्राची बरनवाल ने 85 प्रतिशत तथा नीलम यादव ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में कृति सिंह (83.40%), आयुषी ओझा (83.20%), सार्थक शर्मा (82.80%), अर्फा और आयुष यादव (82.60%), राहुल राय एवं संस्कार श्रीवास्तव (82.40%) शामिल रहे। वहीं सिदरा, सृष्टि, तनु तिवारी, आनंद राज, आयुष राज उपाध्याय, आकृति, सृष्टि यादव और महक यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह और प्रिन्सिपल डॉ. अजय कुमार तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन की बदौलत यह सफलता संभव हो सकी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author Profile

Latest entries
BALDIRAIMay 14, 2026सुलतानपुर में निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, भाजपा नेता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग
ACADEMICMay 14, 2026सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, उत्कर्ष दुबे बने टॉपर
ACADEMICMay 14, 2026इंटरमीडियट परीक्षा में भी सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर का जलवा कायम, दीक्षा मिश्रा बनीं टॉपर
Breaking NewsMay 14, 2026रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट में प्रबंध समिति की बैठक संपन्न, विद्यालय विकास पर हुई चर्चा
