सुलतानपुर। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद सरस्वती विद्या मंदिर, विवेकानंद नगर ने इंटरमीडियट परीक्षा में भी अपना दबदबा कायम रखा है। विद्यालय की छात्रा दीक्षा मिश्रा ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा दीक्षा मिश्रा की इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। वहीं विद्यालय के छात्र यश शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि छात्रा दीपाली ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के कुल पांच छात्र-छात्राओं ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही 33 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परीक्षा प्रभारी गिरीश दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इंटरमीडियट परीक्षा में विद्यालय के कुल 632 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 631 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। विद्यालय का कुल परीक्षाफल 99.9 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि 596 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि हाईस्कूल परीक्षा में जिले में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद इंटरमीडियट परीक्षा में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया है।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, जिला प्रचारक आशीष, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. पवन सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. वी.के. झा, शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, उपप्रधानाचार्य रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, रंजना पाण्डेय, सरिता त्रिपाठी समेत समस्त विद्यालय परिवार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
विद्यालय परिसर में सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों का मिष्ठान्न खिलाकर और माल्यार्पण कर उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने किया पौधरोपण
Breaking NewsJuly 10, 2026सुलतानपुर: स्कॉर्पियो में नई अवैध पिस्टल चलाते समय चली गोली, आजाद वर्मा की मौत का पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा नेता पुलकित सिंह ने नगर व्यापारियों से संवाद कर जनहित और विकास के मुद्दों पर की चर्चा
