सुलतानपुर। शहर स्थित रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक विकास, परीक्षा परिणामों की समीक्षा तथा पठन-पाठन व्यवस्था को और बेहतर बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री शेषधर द्विवेदी, बाल कल्याण समिति के मंत्री प्रोफेसर हरि दर्शन राम, अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह, प्रबंध समिति के संरक्षक डॉ. सलील श्रीवास्तव तथा अध्यक्ष सुमन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रेनू सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी बंधुओं का परिचय कराया तथा प्रदेश निरीक्षक श्री शेषधर द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. तूलिका गुप्ता ने अन्य पदाधिकारी भगिनियों का परिचय कराया।
बैठक में विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या कुसुम सिंह, महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. निशा सिंह, डॉ. प्रीति प्रकाश, डॉ. तारा सिंह, हीरावती सिंह, विद्यालय की कोषाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. बबिता जैन तथा सुनीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
प्रबंध समिति की बैठक में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों का अवलोकन एवं समीक्षा की गई। साथ ही विद्यालय में संचालित पठन-पाठन, अनुशासन, छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने विद्यालय को शिक्षा और संस्कार का मजबूत केंद्र बताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
