सुलतानपुर। शिक्षा और अनुशासन के लिए पहचान रखने वाले झारखंड कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार से प्रथम मासिक परीक्षा का शुभारंभ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में हुआ। विद्यालय में यह परीक्षा 13 मई 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने सभी कक्षाओं का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि नियमित अध्ययन और समयबद्ध परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं।
विद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्षों में शांत वातावरण बनाए रखने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया।
विद्यालय परिवार ने परीक्षा संचालन में सहयोग करने वाले सभी आचार्य बंधुओं एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उनके अनुशासन और सहभागिता की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि मासिक परीक्षाएं विद्यार्थियों को आत्ममूल्यांकन का अवसर प्रदान करती हैं और इससे उनकी आगामी परीक्षाओं की तैयारी और अधिक मजबूत होती है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
