सुलतानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बल्दीराय सभागार में “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषयक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना एवं जागरूकता स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पशुपालन, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि पात्र लाभार्थियों तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे और कोई भी व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, किसान कल्याण योजनाओं, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रमों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय में स्थापित 25 केवीए क्षमता के जनरेटर के लोकार्पण से हुई। यह जनरेटर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अपनी विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराया गया है।
जनरेटर के संचालन से अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहेंगी। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, बुनियादी ढांचे के विस्तार, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण योजनाओं तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
कार्यक्रम में भाजपा अमेठी जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी बल्दीराय, चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल, हलियापुर मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रहरी, नरेंद्र अग्रहरी, एडीओ आईएसबी शिवकुमार, श्याम प्रीत, राजधर शुक्ला, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
