सुलतानपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुलतानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में कुड़वार थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
थाना कुडवार और SOG/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर व यक्ष ऐप की मदद से अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के 04 शातिर अपराधियों गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर@ipsCharuNigam का वक्तव्यः-….(2/3) pic.twitter.com/Z9F8gTAUZy
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) June 14, 2026
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से सुलतानपुर समेत आसपास के जनपदों में सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के खिलाफ मिली इस सफलता को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुड़वार थाना पुलिस और एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति किरतूपुर कला तिराहा क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेद अहमद, अजीम कुरैशी, मो. आदिल तथा अजय कुमार कोरी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले वे कई दिनों तक संभावित मकानों और आसपास के इलाकों की गुप्त रूप से रेकी करते थे। गिरोह विशेष रूप से ऐसे मकानों को निशाना बनाता था जहां परिवार के लोग लंबे समय तक बाहर रहते थे या सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती थी।
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वारदात के दौरान वे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस न कर सके। चोरी के बाद माल को ठिकाने लगाने के लिए सुनारों और सर्राफा कारोबारियों की मदद ली जाती थी। पुलिस ने इस मामले में एक सर्राफा कारोबारी की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार गिरोह ने हाल ही में कोतवाली नगर क्षेत्र में डॉ. संजय मिश्रा के आवास पर हुई बड़ी चोरी, जयसिंहपुर, कुड़वार तथा पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
इन घटनाओं के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं के भी खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। बरामदगी में 2 लाख 40 हजार रुपये नकद, सोने के चार हार, सोने की अंगूठियां, झुमके एवं मंगलसूत्र व अन्य बहुमूल्य स्वर्ण आभूषण, चांदी के पायल, बिछिया और कमरबंद, अन्य चांदी के जेवरात चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त उपकरण शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। सुलतानपुर के अलावा अन्य जनपदों में भी इनकी आपराधिक गतिविधियों का रिकॉर्ड मौजूद है।
पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है।
इस सफल कार्रवाई में कुड़वार थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव, एसओजी प्रभारी शिवनारायण, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, उपनिरीक्षक अभिनव चंद्र तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
