सुलतानपुर। प्रधानमंत्री के “टीबी मुक्त भारत” संकल्प को साकार करने की दिशा में सुलतानपुर जनपद लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पांच टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने टीबी मरीजों से सीधे संवाद किया और उन्हें नियमित रूप से दवा लेने के साथ-साथ पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। यदि मरीज समय पर जांच कराकर नियमित दवा लेते हैं और उचित पोषण प्राप्त करते हैं तो वे जल्द ही स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकते हैं।
प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार टीबी उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। मरीजों को मुफ्त दवा, जांच और पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, कमजोरी या अन्य टीबी संबंधी लक्षण दिखाई दें तो तत्काल जांच कराएं और बीमारी को छिपाने के बजाय उपचार कराएं।
कार्यक्रम में बैजनाथ तिवारी, आदित्य तिवारी, आसाराम, शमा परवीन और जगप्रशाद को पोषण पोटली वितरित की गई। लाभार्थियों ने सरकार की इस पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पोषण सहायता उनके उपचार और स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर. के. कनौजिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुलतानपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों को और तेज करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता, समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण सहायता के माध्यम से ही टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में टीबी क्लीनिक के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार एवं जुबेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक टीबी मरीज तक समय पर दवा, जांच और पोषण सहायता पहुंचे। इसके लिए जनपद में निरंतर निगरानी, सर्वेक्षण और जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
