सुलतानपुर। जिले के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता रामबली वर्मा एडवोकेट के आकस्मिक निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला न्यायालय परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बार एसोसिएशन सुलतानपुर की ओर से आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को न्यायिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया।
बार एसोसिएशन सुलतानपुर के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा का संचालन महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने किया। शोकसभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने रामबली वर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक प्रस्ताव में कहा गया कि रामबली वर्मा अधिवक्ता समाज के सम्मानित सदस्य थे और उनके निधन से अधिवक्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है। उनके व्यक्तित्व, कार्यशैली और न्यायिक क्षेत्र में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। अधिवक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
बार एसोसिएशन द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिले के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य करने में असमर्थता जताई। इसके चलते जिला न्यायालय में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा और अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार एसोसिएशन ने इस संबंध में औपचारिक शोक प्रस्ताव जिला जज, जिलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजकर अधीनस्थ न्यायालयों और कार्यालयों को अवगत कराने का अनुरोध किया है। प्रस्ताव में न्यायिक कार्य स्थगित रहने की सूचना भी दी गई है।
जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट और तहसीलों में दिखा असर
अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय का असर जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट, तहसील परिसरों और अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यालयों में भी देखने को मिला। कई मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई, जबकि विभिन्न प्रशासनिक कार्यों पर भी इसका असर पड़ा।
वरिष्ठ अधिवक्ता रामबली वर्मा के निधन की खबर से पूरे अधिवक्ता समाज में शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन न्यायिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
अधिवक्ता समुदाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJune 1, 2026सुलतानपुर सदर को मिली 24 करोड़ की बड़ी सौगात, जाफरपुर में बनेगा अत्याधुनिक मॉडल कम्पोजिट विद्यालय
BALDIRAIJune 1, 2026बल्दीराय पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा प्रहार, दो डंपर और एक जेसीबी मशीन सीज
Breaking NewsJune 1, 2026इसौली में 2027 की चुनावी बिसात बिछाने में जुटी सुभासपा, शिव कुमार सिंह को बनाया चुनाव प्रभारी
Breaking NewsJune 1, 2026फरियादी पिता को देख एसपी चारू निगम ने रुकवाया काफिला, सुनी पीड़ा, गोसाईंगंज प्रकरण की मांगी रिपोर्ट
