सुलतानपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (Saraswati Vidya Mandir Inter College) के झारखंड कादीपुर परिसर में सोमवार को भावपूर्ण स्वस्ति गमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू सिंह के स्थानांतरण तथा कार्यालय प्रमुख विनय कुमार श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षाविदों को सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में श्रीमती रेनू सिंह और विनय कुमार श्रीवास्तव की कार्यशैली, अनुशासन, समर्पण और विद्यालय के प्रति उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि दोनों का सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा विद्यालय परिवार के लिए सदैव प्रेरणादायी बनी रहेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव ने श्रीमती रेनू सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने विनय कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य नीरज पांडे ने प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह में विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों सम्मानित शिक्षाविदों के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsMay 11, 2026बोलेरो की टक्कर से 2 सगे भाइयों की मौत, छोटे भाई की 7 जून को जानी थी बारात
LAMBHUAMay 11, 2026सुलतानपुर: दुल्हापुर पंचायत भवन में ग्राम प्रधान ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन
ACADEMICMay 11, 2026सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में भावपूर्ण स्वस्ति गमन समारोह आयोजित
ACADEMICMay 10, 2026श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में तृतीय प्रवेश परीक्षा संपन्न, 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
