library-inaugurated-at-dulhapur-panchayat-bhawan

सुलतानपुर: दुल्हापुर पंचायत भवन में ग्राम प्रधान ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन

सुलतानपुर। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत दुल्हापुर में पंचायत भवन पर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र दुबे ने फीता काटकर लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र दुबे ने बताया कि ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज, लखनऊ या अन्य शहरों में नहीं जा पाते, उनके लिए यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। अब बच्चे गांव में ही रहकर तैयारी कर सकेंगे।

लाइब्रेरी का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इसका संचालन पंचायत सहायक प्रिया सिंह की देखरेख में होगा।

उद्घाटन के अवसर पर कोटेदार दिनेश सिंह, महेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, गोलू, पंचायत सहायक प्रिया सिंह व कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi