saraswati-shishu-vatika-vivekanand-nagar-sultanpur-inauguration

सुन्दरकाण्ड पाठ और हवन पूजन के साथ हुआ सरस्वती शिशु वाटिका का भव्य उद्घाटन

सुलतानपुर। शहर के विवेकानन्द नगर क्षेत्र में बुधवार को शिक्षा और संस्कार के नए केंद्र के रूप में सरस्वती शिशु वाटिका का भव्य शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में सुंदरकाण्ड पाठ, हवन-पूजन एवं आशीर्वचन के साथ विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डॉ. ए.के. सिंह, प्रदेश निरीक्षक श्री शेषधर द्विवेदी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह, श्री हरिदर्शनराम जी, राम इकबाल पाण्डेय, डॉ. रमेश ओझा, डॉ. रामजी गुप्ता, राम कुमार सिंह, श्रीमती कोकिला तिवारी, डॉ. देवी रमण त्रिपाठी, प्रबंध समिति के सदस्य श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह एवं संकुल प्रमुख श्री राकेश मणि सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकाण्ड पाठ और वैदिक हवन के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे संस्थानों की आवश्यकता पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त वातावरण देना बेहद आवश्यक है और सरस्वती शिशु वाटिका इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षिक वातावरण की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और अनुशासन से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi