हर मंगलवार मानवता की मिसाल बन रहा अंकुरण फाउंडेशन, मेडिकल कॉलेज परिसर में जरूरतमंदों को निःशुल्क सात्विक भोजन

सुलतानपुर। सामाजिक संस्था अंकुरण फाउंडेशन द्वारा संचालित “अंकुरण रसोई” के माध्यम से प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार भी मेडिकल कॉलेज प्रांगण में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण किया गया।

इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को दाल, चावल, रोटी एवं सब्जी सहित शुद्ध सात्विक भोजन वितरित किया गया। संस्था के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ लगभग 300 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।

कार्यक्रम में संस्था के महिला विंग की विशेष एवं सक्रिय भागीदारी रही। महिला सदस्यों ने भोजन व्यवस्था एवं वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं युवा टीम एवं वरिष्ठ सदस्यों की देखरेख में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अंकुरण फाउंडेशन समाजसेवा के उद्देश्य से लगातार जरूरतमंदों के बीच कार्य कर रहा है और भविष्य में भी “अंकुरण रसोई” के माध्यम से सेवा कार्य जारी रहेगा।

मरीजों एवं उनके परिजनों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Author Profile

Suyash Chitranshi
Suyash Chitranshi