सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शुक्रवार को सुलतानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के पिता ननकऊ यादव के त्रयोदश (तेरही) संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश और जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ संवेदना और सामाजिक सहभागिता का भी केंद्र बना रहा।
प्रदेश अध्यक्ष के सुलतानपुर आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पयागीपुर चौराहा, अमहट चौराहा, लोहरामऊ और लंभुआ समेत कई स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने की अपील भी की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव के पैतृक गांव सनई रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता ननकऊ यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक संतोष पांडेय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी साथ रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के सुलतानपुर पहुंचने पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव एवं सुलतानपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन के नेतृत्व में पयागीपुर चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राकेश कुमार सिंह, राजेन्द्र वर्मा, संजय वर्मा, सतीश शर्मा, सिराज, इरफान अहमद, पिंटू, गोपाल मिश्रा (प्रधान), सुरेंद्र यादव, जगदीश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष एवं लखनऊ से आए अन्य वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसके बाद अमहट चौराहा, लोहरामऊ और लंभुआ में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष परमात्मा यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।
अपने दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पूर्व विधायक संतोष पांडेय के आवास भी पहुंचे। वहां भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। इसके बाद सभी नेता एक साथ सनई रामपुर पहुंचे, जहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए।
सुलतानपुर दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र चौधरी की अचानक हार्ट अटैक के कारण तबीयत खराब हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस समय फूल और गुलदस्ते देने के बजाय सभी लोग उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु होने की प्रार्थना करें।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, प्रदेश सचिव एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन, वरिष्ठ नेता हाजी निसार अहमद, गुड्डू, शहज़ाद अहमद, शिव मंगल तिवारी, भजन यादव, कुलदीप वर्मा, नवनीत यादव, राकेश कुमार पाल, शुभम पाल, ओम प्रकाश वर्मा, सूर्यनाथ यादव, देवतादिन निषाद, अशोक वर्मा, संजय वर्मा सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 3, 2026तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, राजेन्द्र चौधरी के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, विभिन्न स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
SULTANPURJuly 3, 2026‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 78 की फिटनेस और 288 परमिट खत्म
ACADEMICJuly 3, 2026पंडित राम चरित्र मिश्र महाविद्यालय कादीपुर में 6 जुलाई को होगा बीए और एमए अर्थशास्त्र का प्रैक्टिकल-वाइवा
BALDIRAIJuly 3, 2026सुलतानपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन नष्ट
