सुलतानपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग द्वारा जिले में शुरू किये गए ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत ऐसे स्कूल वाहनों की पहचान की जा रही है जिनकी फिटनेस, परमिट या अन्य आवश्यक दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी है। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
परिवहन विभाग की प्रारंभिक जांच में जिले के 78 स्कूल वाहनों की फिटनेस समाप्त और 288 वाहनों के परमिट की अवधि खत्म पाई गई है। विभाग ने ऐसे सभी वाहनों के पंजीयन निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि वे 7 जुलाई तक अपने सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र को वैध करा लें। यदि निर्धारित समय सीमा तक दस्तावेज पूरे नहीं किए गए तो संबंधित वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन वाहनों के आवश्यक दस्तावेज अधूरे या अवैध पाए जाएंगे, उनसे किसी भी स्थिति में स्कूली बच्चों का परिवहन नहीं कराया जाना चाहिए। ऐसा पाए जाने पर वाहन मालिकों और संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विशेष अभियान के पहले तीन दिनों के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने जिलेभर में 152 स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन सामने आया। इसके आधार पर 12 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर दो वाहनों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। जांच के दौरान दस्तावेजों की वैधता के अलावा वाहनों की तकनीकी स्थिति, सुरक्षा मानकों, आवश्यक उपकरणों तथा अन्य नियमों का भी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया जा सके।
परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। स्कूल खुलने के बाद बच्चों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
