सेवा, सामर्थ्य और संकल्प का नया चेहरा—राम प्रकाश मिश्रा “दधीचि”

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश मे चुनावी माहौल गहराता जा रहा है। ऐसे मे कई शख्सियत चुनावी रंगभूमि को उजला करने मे जुटे हुए हैँ। आज हम ऐसी ही एक शख्सियत की बात करेंगे। जो इन दिनों उत्तर प्रदेश के राजनीत मे कभी प्रधानमंत्री का चुनाव करने वाले सुलतानपुर जिले की लम्भुआ विधान सभा क्षेत्र मे लगातार अपनी मेहनत और जनसेवा भाव से लाखों लोगो को विकास का विश्वास दिलाने मे कामयाब रहे हैँ।

राम प्रकाश मिश्रा “दधीचि” मैदान मे आने के बाद लम्भुआ की राजनैतिक आबोहवा अब करवट ले रही है। क्षेत्र की जनता के बीच एक नए और सशक्त नेतृत्व की मांग प्रबल हो गई है। दशकों से चली आ रही पारंपरिक राजनीति के बीच, लम्भुआ के लोग अब मिश्रा जी के चेहरे की ओर देख रहे हैं जो न केवल जनता के सुख-दु:ख में खड़ा हो, बल्कि जिसके पास क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत बेजोड़ प्रशासनिक पकड़ और सशक्त सक्षम दमदार जनाधार भी हो। मौजूदा समय में इस कसौटी पर राम प्रकाश मिश्रा “दधीचि” का नाम उभरकर सबसे आगे आ रहा है।

जनसेवा से जन-जन के मन तक
राम प्रकाश मिश्रा “दधीचि” ने केवल नारों से नहीं, बल्कि ‘दधीचि फाउंडेशन’ के माध्यम से धरातल पर सेवा की लकीर खींची है। चाहे वह निर्धन कन्याओं का विवाह हो, मेधावी छात्रों की सहायता हो, या गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन — दधीचि ने साबित किया है कि बिना किसी पद पर रहे भी सेवा का संकल्प कैसे पूरा किया जाता है। उनकी इसी ‘प्रो-पीपल’ (जन-हितैषी) छवि ने उन्हें आम आदमी का चहेता बना दिया है।

मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता
लम्भुआ के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं का मानना है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक ऐसे प्रतिनिधि की आवश्यकता है जो प्रशासनिक गलियारों में अपनी बात मजबूती से रख सके। राम प्रकाश मिश्रा की शक्तिशाली प्रशासनिक साख और सक्षम पृष्ठभूमि उन्हें अन्य विकल्पों से अलग खड़ा करती है। जनता को भरोसा है कि उनके जैसा सामर्थ्यवान व्यक्तित्व ही लम्भुआ में बड़े उद्योग, बेहतर अस्पताल और आधुनिक शिक्षण संस्थान लाने में सफल होगा।

नया चेहरा, नई उम्मीद
क्षेत्र में चर्चा है कि पुराने और घिसे-पिटे राजनैतिक चेहरों ने लम्भुआ को केवल उम्मीदें दीं, समाधान नहीं। ऐसे में राम प्रकाश मिश्रा “दधीचि” एक ‘विजनरी लीडर’ के रूप में देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है— “हमें ऐसा नेता चाहिए जो संकट में हमारे साथ खड़ा हो और जिसके पास क्षेत्र का कायाकल्प करने का संसाधन और साहस दोनों हो।” निःस्वार्थ सेवा का संकल्प लेकर चल रहे राम प्रकाश मिश्रा “दधीचि” ने अपनी कार्यशैली से यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि लम्भुआ का सर्वांगीण उत्थान है। लम्भुआ की सड़कों से लेकर चौपालों तक श्री मिश्रा अभी तक क्षेत्रवासियों को यह बात समझाने मे सफल होते दिख रहे हैँ।

Ram Prakash Mishra

Author Profile

News Desk
News Desk