सुलतानपुर। सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कूरेभार थाना क्षेत्र के अंतर्गत किमी 104.800 के पास एक अर्टिगा कार डिवाइडर पार कर गलत दिशा में आ रही बोलेरो से टकरा गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी संदीप कुमार उपाध्याय (पुत्र आलोक कुमार उपाध्याय) अपनी अर्टिगा कार (UP 70 HA 1090) से गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। कूरेभार इलाके में एक्सप्रेस-वे पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चली गई।
विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो गाड़ी (BR 09 PA 7350) में दिलीप कुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सवार थे। अर्टिगा से बोलेरो की सीधी टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा और बचाव दल मौके पर पहुँच गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि बोलेरो सवार परिवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए हैदरगंज ले जाया गया है।
मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करवाया।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
