सुलतानपुर। जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, राजनीतिक चिंतक, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंडित राम शब्द मिश्र (Pandit Ram Shabd Mishra) का लखनऊ में सम्मान किया गया। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ स्थित अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा ने अपने लखनऊ स्थित चैंबर में उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पंडित राम शब्द मिश्र के सामाजिक योगदान, जनसेवा और समाज में उनके लंबे अनुभव की सराहना की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान अध्यक्ष की मौजूदगी में दर्जनों अधिवक्ताओं के बीच सामाजिक मुद्दों और समाजहित से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।
अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्रा ने पंडित राम शब्द मिश्र को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि उनके अनुभव सामाजिक एकता, जनकल्याण और समाज के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस सम्मान समारोह से सुलतानपुर जनपद में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
