सुलतानपुर। सुलतानपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर जन आक्रोश रैली निकाली। यह रैली कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित की गई, जहां राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
इस प्रदर्शन की एक खास बात यह रही कि इसमें आंगनबाड़ी कर्मियों को भी बुलाया गया था। इसके लिए विभाग के ग्रुप में बाकायदा मैसेज पोस्ट कर उन्हें रैली में शामिल होने के लिए कहा गया था।
रैली में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक राजेश गौतम, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी और महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को वास्तविक सम्मान और अवसर प्रदान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिला आरक्षण बिल पास न हो पाने के पीछे कांग्रेस, बसपा और सपा जैसी पार्टियों का हाथ है।
कसौधन ने कहा कि इन दलों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है। उन्होंने मायावती और इंदिरा गांधी जैसी महिला नेताओं के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि महिला नेतृत्व होने के बावजूद इन सरकारों ने महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिलाया जिसकी वे हकदार थीं।
भाजपा नेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर किसी ने महिलाओं को सही मायने में सम्मान दिलाया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपनी बहनों के अधिकारों के लिए तब तक प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल जाता।
जब उनसे सुलतानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर महिलाओं को टिकट दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो पूजा कसौधन ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस बार भाजपा में महिलाओं को भरपूर सम्मान मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में महिलाएं न केवल चुनाव लड़ेंगी बल्कि विधायक बनकर क्षेत्र का नेतृत्व भी करेंगी।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
