सुलतानपुर। जनपद में नशे और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में संचालित ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मुकदमों में जब्त किए गए लगभग 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विधिसम्मत विनिष्टीकरण (नष्ट) कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट- pic.twitter.com/ce49IrGIja
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) June 19, 2026
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई। ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत 24 मुकदमों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जब्त पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करना था।
पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विनिष्टीकरण के दौरान कुल 12.866 किलोग्राम अवैध गांजा, 6.676 किलोग्राम चरस, 0.012 किलोग्राम स्मैक तथा 0.800 किलोग्राम भांग सहित अन्य जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराई गई।
जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण मेसर्स रायल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी, सुलतानपुर में स्थापित एवं संचालित इंसिनरेटर (भट्ठी) के माध्यम से किया गया। पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
अधिकारियों के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9.95 लाख रुपये आंकी गई है। विनिष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराई गई।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
