सुलतानपुर। भारतीय भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए कार्यरत वैश्विक संस्था विश्व हिंदी परिषद ने जनपद के वरिष्ठ शिक्षाविद, साहित्यप्रेमी एवं समाजसेवी देवेंद्र कुमार पाठक को विश्व हिंदी परिषद, सुलतानपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है और जिले के साहित्यकारों, पत्रकारों तथा शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
देवेंद्र कुमार पाठक वर्तमान में सरस्वती विद्या मंदिर में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। बाल्यकाल से ही साहित्य, शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि रही है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाज में सकारात्मक योगदान दिया है। इसके अलावा वे माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं और शिक्षकों तथा समाज के बीच अपनी सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
विश्व हिंदी परिषद की ओर से जारी मनोनयन पत्र में बताया गया है कि परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने देवेंद्र पाठक को सुलतानपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. विपिन कुमार राष्ट्रीय स्तर के विचारक, वरिष्ठ स्तंभकार एवं लेखक होने के साथ-साथ भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं। उन्होंने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि देवेंद्र पाठक संगठन की गौरवशाली परंपराओं, मूल्यों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा जिले में हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार को नई दिशा प्रदान करेंगे।
विश्व हिंदी परिषद लंबे समय से हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। परिषद का उद्देश्य हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। ऐसे में देवेंद्र पाठक का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन संगठन के विस्तार और जिले में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति देने वाला माना जा रहा है।
देवेंद्र पाठक के मनोनयन पर विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समितियों के सदस्य देवी प्रसाद मिश्र, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष संत राम शुक्ल, विदुषी सारिका सिंह, नीतू सिंह, शशि द्विवेदी, रूपम सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार चित्रेश, श्याम नारायण श्रीवास्तव, अवधी गद्य साहित्य के प्रथम लेखक एवं वरिष्ठ साहित्यकार आद्याप्रसाद सिंह ‘प्रदीप’, मथुरा प्रसाद सिंह ‘जटायु’, वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार सिंह, संपादक कलीम खान, जौनपुर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, अयोध्या जिलाध्यक्ष हनुमान सिंह, डॉ. अभिषेक पाण्डेय, नीरज त्रिपाठी, संस्कृत भारती के प्रशिक्षक अशोक कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अजित कुमार द्विवेदी तथा कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के पूर्व प्राचार्य एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम सिंह सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों और पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
मनोनयन के बाद देवेंद्र पाठक ने विश्व हिंदी परिषद के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा युवा पीढ़ी को हिंदी के प्रति जागरूक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
KADIPURJune 19, 2026कादीपुर में बैनामा लेखक, अधिवक्ता और स्टाम्प विक्रेताओं की दो दिवसीय हड़ताल, लाखों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका
Breaking NewsJune 19, 2026न्यायालयों में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी पर एसपी चारू निगम का जोर, पॉक्सो और गैंगस्टर मामलों की समीक्षा
Breaking NewsJune 19, 2026विलंबित निर्माण परियोजनाओं पर डीएम इंद्रजीत सिंह का सख्त रुख, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई और वेतन रोकने के निर्देश
Breaking NewsJune 19, 2026वाहन मालिकों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
