सुलतानपुर। सुलतानपुर के कादीपुर क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। यह प्रतिमा नगर पंचायत कादीपुर के अंतर्गत ग्राम मालापुर जगदीशपुर में स्थापित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव मनोज कुमार द्वारा जिलाधिकारी सुलतानपुर को भेजे गए पत्र (संख्या-1317/चार-2026) के अनुसार, संस्कृति अनुभाग-1 ने इस परियोजना को हरी झंडी दिखाई है।
प्रतिमा की स्थापना ग्राम मालापुर जगदीशपुर, तहसील कादीपुर, जनपद सुलतानपुर में गाटा संख्या-507ख/0.0340 हे०, भूमि खाता संख्या-109 पर की जाएगी। प्रतिमा स्थापना का संपूर्ण व्यय अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा वहन किया जाएगा, जिसकी लिखित प्रतिबद्धता परिषद ने शासन को सौंपी थी।
क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम (191 कादीपुर) ने इस प्रतिमा की स्थापना के लिए शासन स्तर पर पैरवी की थी। उनके द्वारा 5 मई को भेजे गए पत्र और जिलाधिकारी सुलतानपुर की सकारात्मक आख्या के आधार पर शासन ने यह निर्णय लिया है।
शासन से अनुमति मिलने के बाद जिलाधिकारी को नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश की प्रतिलिपि निदेशक (संस्कृति निदेशालय), अधिशासी अधिकारी (नगर पंचायत कादीपुर) और अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।
प्रतिमा स्थापना की इस खबर से स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है। इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और स्वाभिमान से जोड़कर देखा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
