सुलतानपुर। विकासखंड धनपतगंज की ग्राम पंचायत खारा स्थित पांडे का पुरवा में लगभग 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वृहद गौ संरक्षण केंद्र काभूमि पूजन एवं शिलान्यास रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार तथा ग्राम प्रधान दिव्यराज सिंह ‘लक्की’ ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना का निर्माण निर्माण एवं डिजाइन सर्विसेज (सी. एंड डी. एस.) द्वारा कराया जाएगा।
इस अवसर पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्पष्ट मंशा है कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के साथ-साथ किसानों की फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र केवल पशुओं के आश्रय स्थल नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, कृषि को सुरक्षित बनाने और भारतीय संस्कृति में गौसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खारा का यह वृहद गौ संरक्षण केंद्र क्षेत्र के लिए एक *आदर्श मॉडल* बनेगा और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
ग्राम प्रधान दिव्यराज सिंह ‘लक्की’ ने कहा कि ग्राम पंचायत के लोगों की लंबे समय से यह मांग थी, जिसे अब मूर्तिरूप मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गौशाला बनने से निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, किसानों को आवारा पशुओं से फसलों के नुकसान से राहत मिलेगी तथा पूरे क्षेत्र में बेहतर पशुधन प्रबंधन की व्यवस्था विकसित होगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस जनहितकारी परियोजना को सफल बनाने में सहयोग की अपील भी की।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। लोगों का कहना था कि गौ संरक्षण केंद्र बनने से न केवल गोवंशों की बेहतर देखभाल होगी, बल्कि गांवों में आवारा पशुओं की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।
ग्रामीणों का मानना है कि यह परियोजना सरकार की जनकल्याणकारी सोच, गौ संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और ग्रामीण विकास के संकल्प का सशक्त उदाहरण है। निर्माण पूर्ण होने के बाद यह वृहद गौ संरक्षण केंद्र खारा सहित आसपास के अनेक गांवों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा गौ संरक्षण और किसान हित के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेगा।
Author Profile

Latest entries
Breaking NewsJuly 26, 2026सुलतानपुर विधानसभा 2027: सपा से एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन हो सकते हैं प्रत्याशी, पार्टी नेतृत्व में लगातार चर्चा
Breaking NewsJuly 22, 2026शिक्षा और लोकतंत्र के समर्थन में सपा का आंदोलन तेज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; तिकोनिया पार्क में रोजाना धरने का ऐलान
Breaking NewsJuly 19, 2026जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर सपा का हमला, अशोक सिंह बिसेन बोले- लोकतंत्र और मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार
Breaking NewsJuly 10, 2026भाजपा सरकार भ्रष्टाचार, अपराध और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ की जिम्मेदार: एडवोकेट अशोक सिंह बिसेन
