सुलतानपुर। जनसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सुलतानपुर के इसौली से समाजवादी पार्टी के विधायक मौहम्मद ताहिर खान ने आर्थिक रूप से परेशान मरीज की मदद के लिए संवेदनशील पहल की है। विकासखंड दुबेपुर की ग्राम पंचायत धम्मौर निवासी नदीम पुत्र सगीर अहमद गंभीर बीमारी के चलते सुलतानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, तभी विधायक ताहिर खान ने सहायता का हाथ बढ़ाया।
जानकारी मिलते ही विधायक ताहिर खान ने तुरंत विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव को अस्पताल भेजकर पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। विधायक की ओर से दी गई इस मदद से मरीज के परिजनों को बड़ी राहत मिली।
इस दौरान विधायक ताहिर खान ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है।
विधायक की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक ताहिर खान लगातार जरूरतमंदों की सहायता कर जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
अस्पताल में सहायता राशि सौंपने के दौरान अरुण मिश्रा समरथपुर, राजेश तिवारी समरथपुर, सगीर अहमद समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
