सुलतानपुर। मझवारा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रामदुलारी शारदा प्रसाद इंद्र भद्र सिंह इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के दौरान विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी मौर्य ने 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान तथा जनपद सुलतानपुर में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया। वहीं छात्रा निधि कसौधन ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पलक सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।
विद्यालय परिवार की ओर से दिव्यांशी मौर्य सहित अन्य मेधावी छात्राओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के अन्य प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय के कुशल प्रधानाचार्य संजय यादव और समस्त गुरुजनों की मेहनत, समर्पण एवं उत्कृष्ट शिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं और उनकी मेहनत समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा शिक्षा जगत की कई सम्मानित हस्तियों, अभिभावकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सम्मानित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Author Profile

Latest entries
SULTANPURJuly 3, 2026हाजीपट्टी कूंडधाम आश्रम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
ReligiousJune 10, 2026परमा एकादशी आज: जानिए व्रत पारण का सही समय, हरिवासर का नियम और भगवान विष्णु की कृपा पाने की विशेष विधि
LUCKNOWMay 28, 2026सुलतानपुर-राजापुर गांव के 104 किसानों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एसडीएम की कार्रवाई पर लगी रोक
AUTOMOBILEMay 22, 2026Honda NX500 दमदार फीचर्स और एडवेंचर लुक के साथ युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार, जानिये सुलतानपुर में कितना है दाम..
